राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) की 30 दिवसीय नाट्य कार्यशाला जगदलपुर में, 11 जुलाई से होगा शुभारंभ
जगदलपुर। रंगमंच और अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) के विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत 30 दिवसीय प्रस्तुतीकरण नाट्य कार्यशाला का आयोजन बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (BADAL), आसना, जगदलपुर एवं संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
यह आवासीय (Residential) कार्यशाला 11 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। कार्यशाला का उद्देश्य बस्तर और आसपास के प्रतिभाशाली युवाओं को रंगमंच, अभिनय और प्रस्तुतीकरण की व्यावहारिक एवं पेशेवर ट्रेनिंग प्रदान करना है।

अनुभवी विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण
कार्यशाला का निर्देशन भुवनेश्वर महिलाने (NSD) करेंगे। वहीं डॉ. आनंद पांडे एसोसिएट डायरेक्टर की भूमिका निभाएंगे। अभिनय प्रशिक्षण की जिम्मेदारी पुनीत नंदा (NSD) संभालेंगे, जबकि भरत कुमार गंगाडित्या विशेषज्ञ प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।
सीमित सीटें, जल्द करें पंजीयन
आयोजकों ने बताया कि कार्यशाला में सीमित स्थान उपलब्ध हैं। इच्छुक प्रतिभागियों से जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की गई है।
कार्यशाला अवधि: 11 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026
स्थान: बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लिटरेचर (BADAL), आसना, जगदलपुर
कार्यशाला प्रकार: आवासीय (Residential Workshop)
शुल्क: ₹5000 मात्र
संपर्क
डॉ. आनंद कुमार पांडे: 93010 73451
अमित यादव: +91 98934 06735
आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से Google Form के माध्यम से पंजीयन कर इस राष्ट्रीय स्तर की नाट्य कार्यशाला का लाभ उठाने की अपील की है।
Google Form Link -
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfID_NTQS3BMOxwjCOReLhdcVAdrDeYmiNyd9ZHynNs-VBd7A/viewform?usp=dialog