बस्तर खबर
छत्तीसगढ़ खबर 25 मई 2026 1 मिनट का पठन 25 मई 2026

CM साय को सौंपा गया ज्ञापन बकरीद की छुट्टी बदलने की मांग

अपडेट किया गया: 25 मई 2026

छत्तीसगढ़ में बकरीद (ईद-उल-अजहा) की शासकीय छुट्टी की तारीख बदलने की मांग उठी है। छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपकर 27 मई के बजाय 28 मई गुरुवार

CM साय को सौंपा गया ज्ञापन बकरीद की छुट्टी बदलने की मांग

Chhattisgarh latest News:- छत्तीसगढ़ उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीस गांधी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को ज्ञापन सौंपते हुए बकरीद (ईद-उल-अजहा) की सरकारी छुट्टी 27 मई के स्थान पर 28 मई को घोषित करने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया कि केंद्र सरकार ने चांद दिखने की संभावित स्थिति को ध्यान में रखते हुए बकरीद की आधिकारिक छुट्टी 28 मई को घोषित की है। चूंकि छत्तीसगढ़ में भी यह पर्व चांद के दीदार के अनुसार मनाया जाता है, इसलिए राज्य सरकार को भी अवकाश तालिका में संशोधन करना चाहिए।

इदरीस गांधी ने कहा कि शासकीय कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुविधा को देखते हुए छुट्टी की तारीख बदलना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि 27 मई के बजाय 28 मई गुरुवार को बकरीद का शासकीय अवकाश घोषित किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में भी चांद के अनुसार त्योहारों की तारीख बदलने पर सरकारी छुट्टियों में संशोधन किया जाता रहा है। इससे मुस्लिम समाज सहित सभी वर्गों को सुविधा मिलेगी।



लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें

और भी पढ़ें