मुख्य सामग्री पर जाएँ
The Bastar Roots | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ समाचार • 25 मई 2026 • 2 मिनट का पठन • 25 मई 2026

हिमाचल की वादियों में चमके बस्तर के युवा यूथ फेस्टिवल से सीखे नेतृत्व और जीवन के नए सबक

अपडेट किया गया: 25 मई 2026

बस्तर के युवाओं ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित “प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस्टिवल” में भाग लेकर सीख, नेतृत्व और सांस्कृतिक अनुभवों की नई उड़ान भरी। 10 दिवसीय अध्ययन भ्रमण

हिमाचल की वादियों में चमके बस्तर के युवा यूथ फेस्टिवल से सीखे नेतृत्व और जीवन के नए सबक

Bastar News Chhattisgarh :- बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के तहत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवा दल ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित “प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस्टिवल” में हिस्सा लेकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। यह दल 10 दिवसीय अध्ययन भ्रमण सफलतापूर्वक पूरा कर 20 मई को सुरक्षित जगदलपुर लौट आया।

यह पहल कलेक्टर आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के निर्देश तथा जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के शैक्षणिक मार्गदर्शन में संचालित की गई। युवाओं को 10 मई को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया गया था। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमुरमा के व्याख्याता मनीष कुमार अहीर ने नोडल अधिकारी के रूप में पूरे दल का मार्गदर्शन किया।

इस यूथ फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लाइफ स्किल्स, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक जीवन, प्रकृति आधारित सीख और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था। भ्रमण के दौरान युवाओं ने देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट का भ्रमण किया और हिमाचल प्रदेश के बीर पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट, डियर पार्क और भगवान बुद्ध स्थल का अवलोकन किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने ह्यूमन लाइब्रेरी, योगाभ्यास, नेचर वॉक, ट्रेकिंग, कैंपिंग और स्किल डेवलपमेंट गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए देशभर से आए युवाओं के साथ संवाद और अनुभव साझा किए।

जिला प्रशासन बस्तर और पीओपी टीम के सहयोग से मिला यह अवसर युवाओं के लिए सीख, आत्मविश्वास, संस्कृति और प्रकृति से जुड़ाव का प्रेरणादायक अनुभव साबित हुआ। यह अध्ययन भ्रमण भविष्य में उनके व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को नई दिशा देने में सहायक होगा।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें