बस्तर खबर
शिक्षा 20 जुलाई 2026 2 मिनट का पठन 1 दिन पहले

दंतेवाड़ा के 'छू लो आसमान' ने रचा इतिहास, NEET-2026 में 9 विद्यार्थियों की शानदार सफलता

अपडेट किया गया: 17 घंटे पहले

दंतेवाड़ा के 'छू लो आसमान' ने रचा इतिहास, NEET-2026 में 9 विद्यार्थियों की शानदार सफलता

दंतेवाड़ा के 'छू लो आसमान' ने रचा इतिहास, नीट-2026 में 9 मेधावी विद्यार्थियों ने हासिल की बड़ी सफलता

दंतेवाड़ा। जिले के प्रतिष्ठित आवासीय कोचिंग संस्थान 'छू लो आसमान' ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के 9 मेधावी विद्यार्थियों ने 350 से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। इन विद्यार्थियों का सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में प्रवेश लगभग सुनिश्चित माना जा रहा है।

इस उपलब्धि से न केवल संस्थान, बल्कि पूरे दंतेवाड़ा जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यार्थियों की सफलता पर जिला शिक्षा विभाग और जिला मिशन समन्वयक ने संस्थान पहुंचकर उन्हें बधाई दी तथा शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना की।

मेहनत, अनुशासन और बेहतर मार्गदर्शन का परिणाम

अधिकारियों ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन और संस्थान के अनुशासित एवं लक्ष्य आधारित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि 'छू लो आसमान' संस्थान भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को चिकित्सा और अन्य राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने का कार्य करता रहेगा।

शिक्षकों और नोडल अधिकारी का हुआ सम्मान

सफलता के उपलक्ष्य में जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक ने संस्थान के समर्पित शिक्षकों, नोडल अधिकारी और अधीक्षक को गुलदस्ता, डायरी और पेन भेंट कर सम्मानित किया। अधिकारियों ने उनके समर्पण, मेहनत और उत्कृष्ट शिक्षण कार्य की प्रशंसा की।

इस दौरान सफल विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया गया।

विद्यार्थियों के साथ मनाया गया सफलता का उत्सव

संस्थान परिसर में सफल विद्यार्थियों और अन्य छात्रों का मुंह मीठा कराकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। यह सफलता दंतेवाड़ा जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है और यह साबित करती है कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें

और भी पढ़ें