बस्तर खबर
छत्तीसगढ़ खबर 31 मई 2026 1 मिनट का पठन 31 मई 2026

जंगल सफारी घूमना महंगा हुआ

अपडेट किया गया: 31 मई 2026

रायपुर। देश में बढ़ती मंहगाई के बीच छत्तीसगढ़ वन विभाग ने भी नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी का प्रवेश शुल्क और अन्य शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

रायपुर। देश में बढ़ती मंहगाई के बीच छत्तीसगढ़ वन विभाग ने भी नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी का प्रवेश शुल्क और अन्य शुल्क में बढ़ोतरी कर दी है।

नई प्रस्तावित दरों के अनुसार 6 से 12 साल तक के बच्चों का टिकट 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये और 12 वर्ष से अधिक आयु के आगंतुकों का टिकट 50 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये किया गया है। विदेशी नागरिकों को अब 200 रुपए की जगह 500 रुपए देने होंगे। वहीं दिव्यांगजन और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को वैध पहचान पत्र के आधार पर फी एंट्री जारी रहेगी। हालांकि सुविधा यह वीकेंड, सार्वजनिक अवकाश और अन्य सरकारी छुट्टियों पर नहीं होगी। सफारी के लिए 6 से 12 वर्ष के बच्चों का टिकट सामान्य बस में 100 रुपए, एसी बस में 150 रुपए और इलेक्ट्रिक बस में 175 रुपए लगेंगे। वयस्कों के लिए यह 150, 200 और 250 रुपए होगा. विदेशी पर्यटकों से सफारी के लिए 750 रुपए से 1250 रुपए लिए जाएंगे। जिप्सी से सफारी घूमने के लिए प्रति व्यक्ति 700 रुपए और पूरी जिप्सी लेने पर 3,500 रुपए देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों के लिए यह दर 350 रुपए प्रति व्यक्ति और 2,000 रुपए प्रति जिप्सी रखी गई है।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें

और भी पढ़ें