बस्तर खबर
छत्तीसगढ़ खबर 30 जून 2026 2 मिनट का पठन 12 घंटे पहले

CHHATTISGARH NEWS IN HINDI सोलर बिजली पर मिलेगा लाभ

अपडेट किया गया: 1 घंटे पहले

CHHATTISGARH NEWS IN HINDI   सोलर बिजली पर मिलेगा लाभ

1. बिजली बिल समाधान योजना बढ़ेगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि तीन महीने बढ़ाने की घोषणा की। उपभोक्ताओं को सरचार्ज माफी और लंबित बिल जमा करने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा।

2. कबीर जयंती महोत्सव

रायपुर के सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। संत कबीर के सामाजिक समरसता और मानवता के संदेश को याद किया गया।

3. सहकारिता सप्ताह शुरू

केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूरे होने पर 30 जून से 6 जुलाई तक प्रदेशभर में सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा है। रायपुर में राज्य स्तरीय सहकार मेला और चिंतन शिविर भी होगा।

4. CBSE की नई त्रिभाषा नीति

सीबीएसई ने स्पष्ट किया कि वर्तमान कक्षा 7, 8, 9 और 10 के विद्यार्थियों को नई त्रिभाषा नीति के तहत तीसरी भाषा की बोर्ड परीक्षा नहीं देनी होगी।

5. 'कोल नीर' ब्रांड लॉन्च

कोल इंडिया अब खदानों के पानी को शुद्ध कर 'कोल नीर' नाम से बाजार में उतारेगी। 20 लीटर पानी की बोतल मात्र 5 रुपये में उपलब्ध कराने की योजना है।

6. सोलर बिजली पर मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को अतिरिक्त बिजली का बायबैक भुगतान बिजली बिल में क्रेडिट के रूप में मिलेगा।

7. गोंचा महापर्व शुरू

जगदलपुर के श्रीजगन्नाथ मंदिर में देवस्नान चंदन यात्रा के साथ बस्तर का ऐतिहासिक गोंचा महापर्व शुरू हुआ। भगवान जगन्नाथ अब 14 जुलाई तक अनसर काल में रहेंगे।

8. रामगढ़ महोत्सव का शुभारंभ

सरगुजा के रामगढ़ में दो दिवसीय महोत्सव शुरू हुआ। पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने उद्घाटन किया। समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।

9. कोचिंग संस्थानों की जांच

दुर्ग जिले में 40 से अधिक कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। अग्निशमन सुरक्षा में कमी मिलने पर एक सप्ताह में सुधार के निर्देश दिए गए, अन्यथा कार्रवाई होगी।

10. 77 अवैध मकान हटाए गए

रायपुर के धरसींवा क्षेत्र में करीब 9 हेक्टेयर सरकारी भूमि से 77 अवैध मकान हटाए गए। प्रभावित परिवारों को नवा रायपुर में आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

11. पर्यटन को मिलेगा डिजिटल प्रमोशन

छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने इन्फ्लुएंसर मीट एवं फैमिलराइजेशन टूर आयोजित किया है। सोशल मीडिया क्रिएटर्स राज्य के पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करेंगे।

12. बस्तर में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बस्तर संभाग के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।

13. आकाशीय बिजली से किसान की मौत

कबीरधाम जिले में बरकोही बांध के पास बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े किसान की बिजली गिरने से मौत हो गई।

14. सर्पदंश और हाथी के हमले में मौत

बलरामपुर में सर्पदंश से एक बालिका और बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि कोरबा के धवलपुर जंगल में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की जान चली गई।

15. गांजा खेती का खुलासा

मुंगेली जिले में ऑपरेशन 'बाज' के तहत पुलिस ने गांजे की अवैध खेती करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर साढ़े तीन किलो से अधिक वजन के तीन गांजा पौधे जब्त किए।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें

और भी पढ़ें