मुख्य सामग्री पर जाएँ
The Bastar Roots | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ समाचार • 2 जून 2026 • 1 मिनट का पठन • 2 जून 2026

सुधीर देव ने बस्तर में पद्मश्री डॉ. राम गोडबोले, डॉ. सुनीता गोडबोले और बुधरी ताती का किया सम्मान

अपडेट किया गया: 2 जून 2026

भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रे नगर चाम्पा के संस्था प्रमुख श्री सुधीर देव ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी डॉ. राम गोडबोले, डॉ. सुनीता गोडबोले एवं जनसेविका बुधरी ताती

सुधीर देव ने बस्तर में पद्मश्री डॉ. राम गोडबोले, डॉ. सुनीता गोडबोले और बुधरी ताती का किया सम्मान

भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रे नगर चाम्पा के संस्था प्रमुख श्री सुधीर देव ने बस्तर प्रवास के दौरान पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी Dr. Ram Godbole, Dr. Sunita Godbole तथा Budhri Tati से सौजन्य भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर श्री सुधीर देव ने वनांचल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, जनजातीय समाज के उत्थान तथा मानव सेवा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे समर्पित कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे दुर्गम अंचलों में दशकों से की जा रही सेवा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

सम्मान समारोह के दौरान श्री सुधीर देव ने शॉल एवं श्रीफल भेंट कर तीनों सेवा-साधकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवीय संवेदनाएं पहुंचाने का जो कार्य ये सेवा-साधक कर रहे हैं, वह राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि डॉ. राम गोडबोले, डॉ. सुनीता गोडबोले और बुधरी ताती का सेवा-व्रत समाज को समर्पण, त्याग और मानवता का संदेश देता है। उनका जीवन जनसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए एक आदर्श उदाहरण है।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें