बस्तर खबर
छत्तीसगढ़ खबर 18 जून 2026 1 मिनट का पठन 18 जून 2026

30 सितंबर तक बंद रहेंगी कोटमसर और कैलाश गुफाएं

वर्षा ऋतु में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन ने कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा

30 सितंबर तक बंद रहेंगी कोटमसर और कैलाश गुफाएं

बस्तर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शामिल कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान की कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थलों को वर्षा ऋतु के दौरान पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। उद्यान प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 17 जून से 30 सितंबर 2026 तक इन गुफाओं में पर्यटकों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निर्णय पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बारिश के मौसम में गुफाओं के भीतर जलभराव, अत्यधिक नमी, फिसलन और अन्य प्राकृतिक जोखिम बढ़ जाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। प्रबंधन का कहना है कि वर्षा ऋतु के दौरान गुफाओं के अंदर का वातावरण चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर वर्ष की तरह इस बार भी गुफा स्थलों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

कोटमसर गुफा और कैलाश गुफा बस्तर के प्रमुख पर्यटन आकर्षणों में शामिल हैं, जहां हर वर्ष हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। प्राकृतिक संरचना, अद्भुत चूना पत्थर संरचनाओं और जैव विविधता के कारण ये गुफाएं देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। उद्यान प्रबंधन ने पर्यटकों और आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित अवधि के दौरान गुफा स्थलों की यात्रा करने से बचें तथा सुरक्षा नियमों का पालन करें। मानसून समाप्त होने और परिस्थितियां सामान्य होने के बाद अक्टूबर माह से इन गुफाओं को पुनः पर्यटकों के लिए खोला जाएगा।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें

और भी पढ़ें