मुख्य सामग्री पर जाएँ
The Bastar Roots | Chhattisgarh News
छत्तीसगढ़ समाचार • 26 जून 2026 • 1 मिनट का पठन • 26 जून 2026

CG सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (ucc) लागू करने की दिशा में

CG सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (ucc) लागू करने की दिशा में

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए इसके अध्ययन एवं प्रारूप तैयार करने के लिए समिति का गठन किया है। इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आज जारी किया।

पिछले दिनों सीएम विष्णु देव साय ने कहा था कि मानसून सत्र में विधेयक पेश करने की तैयारी की जा रही है।

जारी आदेश के अनुसार, समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई को नियुक्त किया गया है। वहीं शत्रुघ्न सिंह, एमके राउत और मोहन पवार सदस्य बनाए गए हैं। ज्योति रानी सिंह समिति की महिला सदस्य होंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समिति के गठन की जानकारी साझा की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार समान नागरिक संहिता के थ व्यापक अध्ययन और सभी पक्षों से विचार-विमर्श के बाद आगे की प्रक्रिया तय करेगी।

लेखक

बस्तर संवाददाता

इस लेखक की सभी ख़बरें
बस्तर संवाददाता

और भी पढ़ें